सोहन हलवा Sohan Halwa भारतीय पाककला में सोहन हलवे का अपना अलग ही स्थान है। यह अन्य हलवो से अलग होता है। इससे बनाकर स्टोर भी किया जा सकता है। और स्टोर भी 5-10 दिनों के लिए नहीं महीनों तक इसे स्टोर किया जा सकता है। इसे त्योहारों पर बनाया जा सकता है। भगवान का भोग लगाने के लिए भी यह उपयुक्त है। आइए आज हम सीखते हैं सोहन हलवा बनाना। Sohan halwa Sohan Halwa has a special place in Indian cookery. It is different from other halwa. It can be stored after making. It can be stored for months. It can be made on festivals. It is appropriate for bhog of bhagwan. Let's learn to make it. सामग्री/Ingredients: 50 ग्राम बेसन ढाई सौ ग्राम देसी घी ढाई सौ ग्राम चीनी कटे हुए काजू-बादाम (ऑप्शनल) 50 g gramflour 250 g ghee 250 g sugar Chopped Cashew and Almonds (optional) बनाने की विधि/Recipe: कढ़ाई में आधा गिलास पानी और चीनी डालेंगे। चीनी कि हम एक तार की चासनी बनाएंगे। हम बेसन को घी में घोलकर कढ़ाई में डाल देंगे। फिर हम उसे जाली...
व्रत वाले साबूदाना पापड़ कैसे बनाएं ? साबूदाना पापड़ ( sabudana papad ) सामग्री : साबूदाना २५० ग्राम आलू १०० ग्राम नमक स्वादानुसार जीरा एक छोटा चम्मच विधि : सबसे पहले हम साबूदाना भिगो देंगे। और इसे 4 घंटे तक भीगने देंगे। इसके बाद हम दो आलू लेंगे और उन्हें उबालकर छील लेंगे। फिर हम एक पतीले में 1 लीटर पानी गैस पर रख देंगे। जब तक हमारा पानी गर्म हो हम मिक्सी में साबूदाना को छानकर पीस लेंगे। आलू को भी मैश कर लेंगे और साबूदाना और आलू के मिक्सचर को पतीले में हो रहे गर्म पानी में डाल देंगे। उसमें स्वादानुसार नमक और एक छोटा चम्मच जीरा भी डाल देंगे। उसे गाढ़ा घोल बनने तक उबालेंगे। फिर एक पॉलिथीन लेंगे और उस पर चिकनाई लगाकर उस घोल को पापड़ के शेप में उस पर फैला देंगे जितने पापड़ बन सके। 2 घंटे के लिए उसे पंखे की हवा में सूखने देंगे। 2 घंटे बाद चाकू से उन पापड़ो को पलट देंगे। फिर उन्हें ...
प्याज की जोधपुरी कचोरी जोधपुर की प्याज की कचौड़ी बहुत स्वादिष्ट होती है। यह आसानी से कहीं पर भी उपलब्ध होती है। परंतु बाजार की चीजें खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। तो चलिए हम सीखते हैं जोधपुर स्टाइल प्याज की कचोरी बनाना। Jodhpuri pyaz ki kachori सामग्री: निम्नलिखित सामग्री 8 से 10 कचोरियों के अनुसार है। 400 ग्राम मैदा 200 ग्राम आलू 4 मीडियम साइज के प्याज तलने के लिए तेल आधा चम्मच अजवाइन एक चम्मच सौंफ एक चम्मच सूखा धनिया एक चम्मच लाल मिर्ची आधा छोटा चम्मच गरम मसाला एक चुटकी हींग अदरक का 1 इंच का टुकड़ा (कसा हुआ) नमक स्वादानुसार। विधि: १. आटा लगाने के लिए: सबसे पहले हम मैदा को छानेंगे। छान कर उसमें आधा चम्मच नमक मिलाएंगे। और हाथ से रगड़ कर उसमें अजवाइन डाल देंगे। उसमें थोड़ा सा रिफाइंड तेल डालेंगे (मोयन के लिए)। उसे अच्छे से हाथ से मसलकर जोथोड़ा थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा डर लगा लेंगे। आटा लगा कर उसे थोड़ी देर के लिए रख लेंगे और इस समय में फिलिंग तैयार करेंगे। २. फिलिंग (भरावन) बनाने के लिए: Jodhpuri p...
Comments
Post a Comment